उप्र : नाबालिग बेटी से दुष्कर्म में पिता के खिलाफ मुकदमा

बांदा, 21 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के जसपुरा थाना में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता पर मुकदमा दर्ज किया है।

बांदा, 21 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के जसपुरा थाना में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता पर मुकदमा दर्ज किया है।

इस क्षेत्र के एक गांव की महिला ने रविवार को अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

थानाध्यक्ष रणंजय सिंह ने सोमवार को बताया, “थाना क्षेत्र के गांव की महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति लगभग एक साल से अपनी 14 साल की बेटी से जबरन दुष्कर्म कर रहा है। विरोध करने पर उसकी पिटाई करता था। इससे परेशान महिला ससुराल लौट आई और सारी बात सास को बताई। कुछ दिन बाद उसका पति भी गांव लौट आया और फिर से बच्ची के साथ दुष्कर्म करने लगा।”

रणंजय सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ दुष्कर्म और बाल लैंगिक अपराध की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493