उप्र : नाबालिग लड़की का शव पेड़ से लटका मिला

लखनऊ, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के सेमलपुर गांव में मंगलवार की सुबह एक नाबालिग लड़की का शव एक पेड़ से लटका मिला। लड़की से दुष्कर्म किए जाने का संदेह है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

13 साल की लड़की सोमवार रात से लापता थी। उसके शव को गांव वालों ने सुबह एक पेड़ से लटका हुआ देखा।

पुलिस ने कहा है कि प्रथमदृष्टया लग रहा है कि हत्या से पहले दुष्कर्म किया गया था।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिनेश कुमार पुरी ने आईएएनएस से कहा, “मामले में एक संदिग्ध लापता है और उसके घर पर ताला लगा है। हमने मामले के हल के लिए तीन दल बनाए हैं।”

उन्होंने कहा कि वह घटनास्थल पर अभी भी मौजूद हैं। परिवार ने दुष्कर्म का संदेह जताया है। चिकित्सकों की एक टीम शव का पोस्टमार्टम कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493