उप्र : नाबालिग लड़की ने फांसी लगाई

शाहजहांपुर, 31 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के जैतीपुर थानान्तर्गत एक गांव में बुधवार को एक नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

तिलहर के पुलिस क्षेत्राधिकारी एम.एस. रावत ने बताया, “जैतीपुर थानान्तर्गत एक गांव में बुधवार को 15 वर्षीय एक नाबालिग लड़की को फोन से बात करने पर उसके पिता ने डांट दिया था। गुस्साई लड़की ने घर में बने टीन शेड में दुपट्टे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।”

रावत ने बताया, “उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493