उप्र : नाबालिग लड़के से दुष्कर्म के आरोप में महिला गिरफ्तार

लखनऊ, 30 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के सहारपुर जिले में एक 16 वर्षीय लड़के के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में एक 23 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

महिला के खिलाफ पॉस्को (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम की धारा सात और आठ के तहत मामला दर्ज किया गया है।

महिला ने लड़के के साथ अपना वीडियो भी बनाया है। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से लड़के के साथ यौन दुराचार कर रही थी।

पुलिस ने कहा कि महिला ने उसे धमकाया था कि अगर लड़के ने उसके साथ शादी नहीं की तो वह यह वीडियो ऑनलाइन पोस्ट कर देगी।

पुलिस अधिकारी टी.एस. भाटी ने आईएएनएस को बताया, “हमने दोनों के बीच के टेलीफोन रिकॉर्ड्स, एसएमएस और वॉट्स एप के आदान-प्रदान की जांच की है। ऐसा लगता है कि महिला लड़के पर शादी का दबाव बना रही थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493