उप्र : नाबालिग से शादी कर हवालात पहुंचा प्रेमी

उल्दन थाना अंतर्गत ग्राम रतौसा में रहने वाले ग्रामीण की लड़की की काफी समय पूर्व कानपुर देहात के भोगनीपुर थानांतर्गत खंडवा निवासी अनिल वाल्मीकि पुत्र रोशन वाल्मीकि से किसी प्रकार मोबाइल से दोस्ती हो गई। लड़की ने बताया यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। यह प्यार इस हद तक बढ़ गया कि दोनों ने अपना-अपना घर छोड़ दिया और भागकर गुजरात के एक मंदिर में शादी कर ली।

इधर, घर से गायब होने पर लड़की के पिता ने इसकी लिखित शिकायत थाने की पुलिस से की। इसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। पुलिस अभी उसकी तलाश ही कर रही थी कि तभी उन्हे झांसी स्टेशन पर दोनों के होने की सूचना मिली।

सूचना पर पुलिस स्टेशन पहुंची और दोनों को पकड़ कर थाने ले आई। जहां उनसे पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, लड़की के परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर डॉक्टरी के लिए भेजा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493