उप्र : नाराज भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री से समय मांगा

लखनऊ, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले की तिलोई विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह ने अपनी ही पार्टी से नाराज होकर इस्तीफे की धमकी दी है। हालांकि, अभी उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री से मिलने के बाद ही वह कोई कदम उठाएंगे।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक, मयंकेश्वर सिंह इन दिनों अपनी पार्टी के कुछ नेताओं और अफसरों से नाराज चल रहे हैं। इसी को लेकर वह बुधवार को राजधानी लखनऊ पहुंचे हैं।

भाजपा विधायक ने मीडिया को बताया कि उनकी जिले के अधिकारियों से लेकर संगठन में भी कई नेताओं से नाराजगी है। उनकी कुछ जरूरी शिकायतें हैं, जिसे लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात का समय मांगा है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से मिलकर वह अपनी पूरी बात उनके सामने रखेंगे। इसके बाद जो भी कदम उठाएंगे, उसकी जानकारी देंगे।

गौरतलब है कि विधायक मयंकेश्वर अपनी उपेक्षा से नाराज हैं। सूत्रों के अनुसार उन्हें शिकायत अपने ही जिले के एक राज्यमंत्री से है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493