उप्र : नाव पलटने से 6 लोगों की मौत, कई लापता

लखनऊ/बागपत, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में यमुना नदी में एक नाव के नदी में डूबने से कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हैं। नाव में लगभग 60 लोग सवार थे।

लखनऊ/बागपत, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में यमुना नदी में एक नाव के नदी में डूबने से कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हैं। नाव में लगभग 60 लोग सवार थे।

हालांकि, पुलिस सूत्रों के मुताबिक यमुना में नाव पलटने से 10 से अधिक लोगों की मौत की बात सामने आ रही है, लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल, पुलिस मौके पर पहुंचे चुकी है और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाव में शायद क्षमता से अधिक लोग थे इसलिए यह हादसा हुआ। वहीं पुलिस और आसपास के लोगों ने पीड़ितों को नदी से निकालकर प्राथमिक चिकित्सा दी। गंभीर हालत वाले करीब 12 लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

उप्र सूचना विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि इस हादसे को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ितों की मदद करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

इस बीच पुलिस ने इस हादसे में और अधिक लोगों के डूबने की आंशका जताई है। भारी संख्या में राहत एवं बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493