उप्र निकाय चुनाव : कड़ी सुरक्षा एवं व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू

लखनऊ, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई। मतगणना के लिए सुरक्षा-व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

मतगणना स्थल मार्ग पर सीमित वाहनों को ही प्रवेश मिलेगा। विजय प्रत्याशी को जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी।

किसी को भी मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं है। शांति एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी सीओ स्तर के अधिकारी को दी गई है।

मतगणना स्थल पर प्रत्याशी, उनके एजेंट या गणना एजेंट को ही प्रवेश मिलेगा। इसके लिए प्रशासन ने उन्हें प्रवेश-पत्र जारी किया है। मंत्री, सांसद, विधायक मतगणना स्थल पर नही जा सकेंगे।

प्रदेश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महानगरों में अपना दबदबा बनाए रखने में अब तक सफल रही है। इस बार पार्टी के सामने असली चुनौती निगमों की सरकार में बहुमत हासिल करने की होगी।

नगर निगम के पिछले चुनाव में भले ही भाजपा के 10 महापौर जीतने में कामयाब रहे थे, लेकिन उन्हें किसी भी निगम सदन (बोर्ड) में बहुमत नहीं मिला था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493