राज्य निर्वाचन आयुक्त एस.के. अग्रवाल ने शुक्रवार को गोरखपुर में पत्रकारवार्ता में कहा कि जून के पहले सप्ताह तक निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। चुनाव 8 जुलाई से पहले करा लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव कई चरणों में होंगे लेकिन चरण अभी तय नहीं हो पाया है।
उन्होंने कहा कि चुनाव की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए अपराधियों, अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए जिलों के प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं, अधिकारियों को विशेष अभियान चलाने को कहा गया है।
अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि नगर निगम चुनाव ईवीएम से ही होगा और उनमें वीवीपैट अभी नहीं लग पाएगी। निर्वाचन आयोग ने वीवीपैट उपलब्ध कराने से मना कर दिया है। वहीं नगर पंचायतों में चुनाव बैलेट पेपर (मतपत्र) से होंगे। ईवीएम में छेड़छाड़ के सवाल पर सीईओ ने कहा कि ईवीएम से छेड़छाड़ नहीं हो सकती।
dharmpath.com dharmpath