Friday , 3 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » उप्र निकाय चुनाव के लिए भाजपा 12 को जारी करेगी संकल्प पत्र

उप्र निकाय चुनाव के लिए भाजपा 12 को जारी करेगी संकल्प पत्र

पार्टी का कहना है कि इसमें जो भी संकल्प लिया जाएगा उसे दो साल के भीतर पूरा किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ता प्रचार को लेकर पूरी तन्मयता से जुट जाए। प्रचार के दौरान कार्यकर्ता घर-घर जा कर वोट मांगें।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा, “सुंदर-स्वच्छ व्यवस्थित महानगर व नगर भाजपा का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आज विश्वपटल पर अपना परचम फहरा रहा है। दुनिया भर से लोग भारत आ रहे हैं। वर्तमान में भारत की युवा ऊर्जा की आंखों में दुनिया की अगुवाई करने के लिए आगे आ रहा है।”

उन्होंने कहा, “विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए हमारा लोकप्रिय नेतृत्व निरंतर संकल्पबद्ध है। हमारा संकल्प पत्र प्रदेश की युवा ऊर्जा की संकल्पना के स्वच्छ, सुंदर व्यवस्थित महानगर व नगरों की व्यवस्था की रचना साकार करने की दृष्टि है।”

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, “अन्य दलों का एजेंडा अपनी सात पुश्तों के लिए लूट-खसोट करना है जबकि भाजपा का एजेंडा देश सेवा है। केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। ऐसे में नए महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष तथा नगर पंचायत अध्यक्ष बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।”

पांडेय ने कहा कि पहले अधिकारी कार्यो में बाधा पैदा करते थे, लेकिन अब अधिकांश अधिकारियों की कार्यशैली में बदलाव आ गया है, क्योंकि उन्हें पता चल गया है कि आने वाले कई सालों तक भाजपा की सरकार ही रहेगी।

उप्र निकाय चुनाव के लिए भाजपा 12 को जारी करेगी संकल्प पत्र Reviewed by on . पार्टी का कहना है कि इसमें जो भी संकल्प लिया जाएगा उसे दो साल के भीतर पूरा किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी का कहना है कि इसमें जो भी संकल्प लिया जाएगा उसे दो साल के भीतर पूरा किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ता Rating:
scroll to top