पार्टी का कहना है कि भाजपा से बात न बनने पर वह पूरे प्रदेश में चुनाव लड़ेगी।
भासपा के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा उर्फ आनंद ने कहा, “हमने भाजपा को अपनी पसंद की सीटों का विवरण दिया था, जिसपर भाजपा सहमत भी थी, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। हमने 24 घंटे दिए थे, जो निकल गए। हम पूरे प्रदेश में चुनाव लड़ेंगे।”
प्रदेश अध्यक्ष के हवाले से जारी प्रत्याशियों की पहली सूची के मुताबिक, गाजीपुर के नगर पंचायत बहादुरगंज से अब्दुल्ला राईनी और सादात से यशवंत वर्मा, देवरिया के लार से रामचंद्र प्रसाद, बलिया के सहतवार से नीतू सिंह और मनियर से धर्मेद्र मणि, भदोही के सुरियावा से हंसराज सिंह गौतम और जौनपुर के शाहगंज से अन्पूर्णा गुप्ता को प्रत्याशी बनाया गया है।
dharmpath.com dharmpath