प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि नगर पंचायत एवं नगरपालिकाओं के भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा निर्वाचन के चरण के अनुसार शुरू कर भाजपा ने औपचारिक रणभेरी बजा दी है।
पांडेय ने कहा, “नगरीय निकाय चुनाव में जनता का मन भाजपा को निकाय सौंपने का बन चुका है। जनता जानती है कि नगरीय जीवन को आधुनिकतम सुविधाओं से संपन्न करने के लिए मोदी एवं योगी की जनकल्याणकारी योजनाएं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ही फलीभूत हो सकती हैं।”
dharmpath.com dharmpath