लखनऊ , 13 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद हो रहे निकाय चुनाव में योगी के दमखम और जनता के बीच उनके विश्वास को लेकर कड़ी परीक्षा होनी है। योगी ने भी पार्टी को जीत दिलाने के लिए पूरा प्लान तैयार कर लिया है। वह अपने प्रचार अभियान की शुरुआत मंगलवार को राम की नगरी अयोध्या से करेंगे।
भाजपा का संकल्पपत्र जारी करने के बाद अब मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने स्थानीय निकाय चुनावों में मतदाताओं को पार्टी के पक्ष में मोड़ने की तैयारी कर ली है।
मुख्यमंत्री निकाय चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट देने की अपील वाली सभाएं विभिन्न जिलों में करेंगे। इसकी शुरुआत वह 14 नवंबर को अयोध्या करेंगे।
अयोध्या में मंगलवार को सभा करने के बाद मुख्यमंत्री योगी गोंडा और बहराइच में भी लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद 15 नवंबर को कानपुर, 16 नवंबर को अलीगढ़, मथुरा व आगरा, 17 नवंबर को इलाहाबाद, 18 नवंबर को मुजफ्फरनगर, मेरठ और गाजियाबाद के बाद 19 नवंबर को गाजीपुर और देवरिया में मुख्यमंत्री की सभाएं होंगी।
योगी 20 नवंबर को बलरामपुर, बस्ती के बाद गोरखपुर जाएंगे। 21 नवंबर को उनकी सभाएं जौनपुर, बलिया और मऊ होंगी।
योगी आदित्यनाथ 22 नवंबर को वाराणसी और 23 नवंबर को शाहजहांपुर, फरुखाबाद व कन्नौज, 24 नवंबर को झांसी, फतेहपुर और लखनऊ, 25 नवंबर को बाराबंकी, लखीमपुर व बरेली, 26 नवंबर को मुरादाबाद, मंगलवार को अयोध्या में सभा करने के बाद मुख्यमंत्री योगी गोंडा और बहराइच में भी लोगों को संबोधित करेंगे।
dharmpath.com dharmpath