उप्र : निकाह के 17 वर्ष बाद मंत्री मोहसिन का विवाह पंजीकरण के लिए आवेदन

पत्नी के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे मंत्री के साथ उनके परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। मां जाहिदा बेगम व ससुर जमाल हामिद ने गवाही में हस्ताक्षर किए।

इस मौके पर मोहसिन ने कहा कि देश संविधान से चलता है धर्म से नहीं। सभी धर्मो के लोगों को विवाह पंजीकरण करना चाहिए।

मोहसिन रजा और उनकी पत्नी के विवाह पंजीकरण के आवेदन की प्रक्रिया एडीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने पूरी करवाई। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने पर परिवार के सदस्यों ने सभी का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया।

मोहसिन ने कहा, “समुदाय के लोगों को आगे आना चाहिए। सभी को विवाह पंजीकरण करना चाहिए। निकाहनामा के बाद भी निकाह के पंजीकरण का आवेदन किया है, ताकि वह कानूनी रूप से वैध रहे और कोई अड़चन न आए।”

मंत्री ने कहा, “देश संविधान से चलता है, धर्म से नहीं। प्रदेश की योगी सरकार ने समाज के हित में निकाह तथा विवाह के पंजीकरण का आदेश दिया है। हमारे निकाह को 17 वर्ष हो गए, फिर भी हमने आज अपने निकाह के पंजीकरण के लिए आवेदन किया है। इससे सभी लोगों को एक अच्छा संदेश जाएगा, विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय को अच्छा संदेश मिलेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493