उप्र : नृत्य में विश्व रिकॉर्ड बनाने का सोनी का आधा सफर पूरा, मोदी ने दी बधाई

वाराणसी, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बनारस में विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर नृत्यांगना सोनी चौरसिया का आधा सफर गुरुवार सुबह पूरा हो गया। लगातार नृत्य कर रही सोनी में भरपूर उत्साह है और काशी के लोगों का अपनी बेटी के लिए दुआओं का दौर जारी है।

दोपहर 12 बजे तक सोनी लगातार 66 घंटे तक नृत्य कर चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद संदेश मिलने के बाद सोनी के उत्साह में और तेजी आई है।

सोनी ने अपना यह सफर चार अप्रैल की शाम 6 बजे माउंट लिटेरा स्कूल के सभागार में लोगों की शुभकामनाओं के बीच शुरू किया था।

मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण और काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद के अध्यक्ष डा़ॅ अशोक समेत कई विशिष्टजनों ने फोन कर सोनी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और शुभकामनाएं दी हैं।

सोनी के सामने त्रिचूर (केरल) के मोहिनीअट्टम की नृत्यांगना हेमलता कमंडलु का 123 घंटा 20 मिनट का रिकार्ड है। सोनी ने इस रिकार्ड को तोड़ने का पहला प्रयास वर्ष 2015 में 14 नवंबर को आर्य महिला पीजी कॉलेज के सभागार में किया था। 87 घंटे 18 मिनट लगातार नृत्य करने के बाद वह अस्वस्थ हो गई थीं और उनका अभियान थम गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493