उप्र : नेताजी सुभाष जयंती पर हुई संकल्प सभा (फोटो सहित)

कर्तव्या फाउंडेशन और सुमंगलम परिवार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित सभा में सुमंगलम परिवार के सचिव राजकुमार ने सुभाष चंद्र बोस को ‘क्रांति दूत’ बताते हुए युवाओं से उनके सपनों का सशक्त व समृद्ध भारत बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में नेताजी के आह्वान पर हजारों महिलाओं ने अपने कीमती गहने अर्पित कर दिए और हजारों युवक-युवतियां आजाद हिंद फौज में भर्ती होकर देश के लिए समर्पित हो गए।

फाउंडेशन के महासचित डॉ. हरनाम सिंह ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने अंग्रेजों के विरोधी देशों के सहयोग से भारत की स्वतंत्रता का प्रयास किया। आजाद हिंद फौज के सेनापति पद से ‘जय हिंद, चलो दिल्ली, तथा ‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ का नारा दिया, जिससे प्रेरित होकर युवाओं ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

फाउंडेश के अध्यक्ष सुभाष चंद्र अग्रवाल ने उनके पदचिह्नें पर चलने की अपील करते हुए अपनी समस्त प्रतिभा क्षमता देश के सर्वांगीण विकास में समर्पित करने की जरूरत बताई।

देशभक्त समाजसेवियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्र्पाचन कर देश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की तथा 100 प्रतिशत मतदान और मतदाता जागरूकता का संकल्प लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493