उप्र : नेपाली तस्कर गिरफ्तार, तेंदुए की खाल बरामद

नेपाली युवक खाल की खेप लेकर दिल्ली जा रहा था। बरामद खाल को जब्त कर पकड़े गए युवक से पूछताछ शुरू की गई है। इस सिलसिले में नेपाल पुलिस और वनाधिकारियों से भी संपर्क साधा जा रहा है।

नेपाल के जंगलों में विचरण करने वाले दुर्लभ वन्यजीवों के शिकार के ग्राफ में अचानक तेजी आई है। बाघ और तेंदुओं का शिकार कर शिकारी दुर्लभ खाल को भारतीय व चीन के रास्ते से खाड़ी देशों को भेज रहे हैं।

शनिवार को वन्यजीव तस्कर के सीमा पार करने की सूचना मिली थी। एसएसबी सातवी वाहिनी के कमांडेंट दिनेश सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर हेड कांस्टेबल कमल किशोर की अगुवाई में सीमा पर सघन गश्त के निर्देश दिए गए थे।

सूचना पर बढ़ाई गई गश्त के दौरान बलई गांव बॉर्डर पर नेपाल की ओर से एक युवक आता दिखा। जैसे ही उसने भारतीय सीमा में प्रवेश किया, एसएसबी जवानों ने घेर लिया। युवक ने नेपाल की ओर भागने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका।

तलाशी के दौरान उसके बैग से परिपक्व तेंदुए की खाल बरामद हुई है, जिसका वजन तीन किलो दो सौ ग्राम है। लंबाई सात फुट के आसपास है। पकड़े गए नेपाली युवक की पहचान नेपाल के कालीकोट खिरकू निवासी धनी सरकी के रूप में हुई है।

धनी सरकी ने पूछताछ में बताया कि उसे खाल की खेप दिल्ली पहुंचाना था। उसके बाद मुंबई के रास्ते उसे खाड़ी देश भेजा जाना था। कमांडेंट ने कहा कि गिरोह में शामिल कुछ अन्य लोगों का भी पता चला है। अभी पूछताछ जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493