भिड़ंत इतनी तेज थी कि आसपास के इलाकों में रहने वाले लोग जाग गए और मौके पर पहुंचकर घायलों को निकालने की कोशिश शुरू कर दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर रिसिया थाने की पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन जब तक सभी को जिला अस्पताल भेजा जाता, एक मासूम समेत छह लोगों की मौत हो गई।
इस हादसे में 30 से अधिक लोग घायल होक गए, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। घायलों में 12 की हालत गंभीर बनी हुई है।
जिले के रिसिया थाना क्षेत्र के भोपतपुर के पास एनएच 28सी पर सोमवार की देर रात करीब तीन बजे उस समय कोहराम मच गया, जब नेपाल के भूटवल से नेपाली यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही एक प्राइवेट बस की फल लेकर बहराइच आ रही एक मिनी ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे की सूचना पाकर रिसिया थाना प्रभारी देवेंद्र दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल आला अधिकारियों को सूचना देकर एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाने की कवायद शुरू दी। लेकिन तब तक ट्रक व बस के चालको समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जिनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
जिला अस्पताल में भर्ती घायलों में नफीस, नारंग, बल बहादुर और तेज बहादुर समेत 12 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
dharmpath.com dharmpath