उप्र : पंचायत अधिकारियों को लैपटॉप उपलब्ध कराने के निर्देश

सूबे के मुख्य सचिव ने प्रमुख सचिव, पंचायती राज को निर्देशित किया है कि प्रदेश के ग्राम पंचायत अधिकारियों एवं ग्राम विकास अधिकारियों को लैपटॉप उपलब्ध कराने के लिए 9 नवंबर से संबंधित जनपदों में डिलीवरी शुरू कराए और अधिकतम नवंबर माह के अंत तक डिलीवरी पूर्ण कराकर वितरण सुनिश्चित करा दिया जाए।

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान की बैठक में मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने कहा कि राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत प्रदेश सरकार की वार्षिक कार्य योजना 2016-17 के लिए अनुमोदित 118.5911 करोड़ रुपये का व्यय पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित कराया जाए।

भटनागर ने निर्देश दिए हैं कि वार्षिक कार्य योजना के अनुसार, स्वीकृत धनराशि में से ग्राम प्रधानों, वार्ड सदस्यों सहित निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिलाकर पंचायती राज विभाग के क्रिया-कलापों की जानकारी दिलाई जाए।

उन्होंने कहा कि पंचायती राज विभाग की गतिविधियों की जानकारी आम आदमी तक पहुंचाने के लिए राज्य स्तरीय कार्यशाला एवं मीडिया वर्कशॉप का आयोजन भी कराया जाए। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को प्रदेश के बाहर केरल, तेलंगाना एवं झारखंड राज्य का भी सात दिवसीय एक्सपोजर विजिट चयनित सदस्यों का कराकर पंचायत गतिविधियों की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने शासकीय कार्यों में पारदर्शिता बरतने एवं गुणवत्ता सुनिश्चित किए जाने पर विशेष बल दिया।

बैठक में प्रमुख सचिव, पंचायती राज चंचल कुमार तिवारी, निदेशक पंचायती राज अनिल कुमार दमेले सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493