उप्र पंचायत चुनाव : कड़ी सुरक्षा, छिटपुट हिंसा के बीच मतदान जारी

लखनऊ, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत शुक्रवार को मतदान शुरू हो गया। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक चलेगा। इस बीच कुछ छिटपुट हिंसक घटनाओं की सूचना है, लेकिन मतदान के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

मैनपुरी के बिसवां में चुनाव में वोट डालने को लेकर मतदाताओं में विवाद हो गया और इस दौरान हुई गोलाबारी में दो लोग घायल हो गए। वहीं, दूसरी ओर फिरोजाबाद के नगला गौसा में मतदाता सूची में नाम न होने पर दो उम्मीदवारों के समर्थक आपस में भिड़ गए। मारपीट में दो लोग घायल हुए हैं।

पंचायत चुनाव के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इन घटनाओं को देखते हुए प्रदेश के गृह विभाग की मांग पर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ ) की 11 और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ ) की नौ कंपनियां मुहैया कराई गई हैं।

चुनाव से जुड़े एक नोडल अधिकारी, डॉ. ए. मिश्रा ने बताया, “इस बार के चुनाव में कुल 716 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन्हें 1,684 बूथों में बांटा गया है। जिन मतदान केंद्रों में तीन बूथ हैं, उनमें एक एसआई समेत पुलिस और पीएसी के जवान भी तैनात किए गए हैं।”

मिश्रा के मुताबिक, 73 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील, 14 को संवेदनशील, जबकि 610 को सामान्य मतदान केंद्रों के तौर पर चिह्न्ति किया गया है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को राज्य के 218 विकास खंडों के 921 जिला पंचायत वार्डो और 20 हजार 22 क्षेत्र पंचायत वार्डो के लिए मतदान हो रहा है। पहले दौर में 20,605 मतदान केंद्रों के 46,584 बूथों पर मतदान हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493