सुबह करीब नौ बजे पंजाब से थ्रेशर लादकर आ रहा एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शवों को निकालने के लिए पहले गैस कटर की व्यवस्था की, जिससे उन्हें बाहर निकाला जा सके। काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
दोनों शवों की पहचान पंजाब के मोगा जिले के जगदीश व निर्मल सिंह के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी देने के लिए पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।
dharmpath.com dharmpath