उप्र : पकड़े गए प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर जान दी

फिरोजाबाद, 24 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में रविवार को घर से भागे प्रेमी जोड़े ने परिजनों द्वारा पकड़ लिए जाने पर कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाकर लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी।

अपर पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि लाइन पार थाना क्षेत्र के नगला दानसहाय गुदाऊं गांव निवासी अशोक (44) और इसी क्षेत्र के ठार मुरली नगर निवासिनी उसकी विवाहिता प्रेमिका रमा देवी (35) शुक्रवार को अपने-अपने घरों से भाग गए थे। परिजनों ने थाने में सूचना देने के बाद रविवार को शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर दोनों पकड़ लिया और थाने ले जाने लगे। इसी बीच परिजनों की नजर बचाकर दोनों ने कथित रूप से कोई जहरीला पदार्थ खा लिया।

पुलिस व परिजन प्रेमी जोड़े को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों दोनों को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493