उप्र : पति ने ईंट से कूंच की पत्नी की हत्या, फरार

जानकारी के मुताबिक, भदोही जिले के धीरपुर वैदा गांव की 28 वर्षीय गूंजा की शादी 2008 में मीरगंज थाना क्षेत्र के अगहुआ बाजार निवासी विजयकुमार जायसवाल के बेटे कमलेश कुमार जयसवाल से हुई थी।

बताते हैं कि शादी के बाद से ही दोनों में विवाद रहता था। शुक्रवार रात परिजनों ने खाना खाया और छत पर सोने चले गए। वहीं देर रात करीब 12:30 बजे सोते समय किसी बात को लेकर कमलेश और गूंजा की लड़ाई हो गई। विवाद के दौरान गुस्साए कमलेश ने छत पर रखी ईंट से गूंजा की कूंच-कूंच कर हत्या कर दी। बच्चों का शोर सुनकर मौके पर परिजन और ग्रामीण पहुंचे, लेकिन तब तक कमलेश वहां से भाग गया।

लोगों की सूचना पर पुलिस के अधिकारी सीओ मछलीशहर जया शाडिल्य, एसओ मीरगंज योगेंद्र सिंह व तहसीलदार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति कमलेश की तलाश शुरू कर दी है। वहीं आरोपी का पिता विजय अपने बेटे को मानसिक बीमार बता रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493