पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि गजईपुर निवासी शिव दुलारे का पुत्र धरम सिंह यादव ने बीते दिनों रात में घर के बाहर सो रही पत्नी लक्ष्मी की धारदार हथियार से लगा रेतकर हत्या कर दी और पुलिस को गुमराह करने के लिए थाने में बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।
पुलिस ने तहकीकात शुरू की तो पति शक के घेरे में आ गया। उसे थाने लाकर जब पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसी ने अपनी पत्नी की हत्या की है।
एसपी ने बताया कि हत्या की वजह पूछने पर धरम सिंह ने कहा कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध गांव के ही एक युवक के साथ थे। कई बार मना करने के बावजूद वह नहीं मानी।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बालू के ढेर से बरामद कर हत्यारे पति को जेल भेज दिया।
dharmpath.com dharmpath