उप्र : पत्नी के वापस नहीं आने पर पति ने जान दी

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे नवरंग सिंह मजरे आलमपुर का रहना वाला सुनील कुमार पासी (28 वर्ष) की पत्नी पुष्पा अपने बेटे आकाश (05) के साथ मायके में रह रही थी। कई बार सुनील उसे वापस आने के लिए कह चुका था। लेकिन पुष्पा ससुराल वापस आने के लिए तैयार नहीं हो रही थी।

शुक्रवार रात भी दोनों के बीच इस बात को लेकर फोन पर विवाद हुआ था, जिसके बाद तनाव में सुनील गांव की किसी दावत में जाने की बात कह कर घर से निकल गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। देर रात उसने लालगंज रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी।

शनिवार तड़के शव बरामद होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के पिता का कहना है कि बहू के घर वापस नहीं आने से उनका बेटा तनाव में था। वह कई बार बहू को बुलाने गया था, लेकिन वह नहीं आई, जिसके चलते बेटे ने जान दे दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493