उप्र : पत्नी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

पीड़ित महिला ने इस मामले की लिखित शिकायत पुलिस से की और न्याय की गुहार लगाई।

महिला ने अपनी लिखित शिकायत में कहा है कि शनिवार की रात वह तीन साल की अपनी बेटी के साथ घर में सोई हुई थी। उसका पति अपने दो साथियों के साथ आया और उसके पति के एक साथी ने छुरा निकाल कर उसकी सोई हुई बेटी के गर्दन पर रख दिया और धमकाया कि ‘चिल्लाई तो बेटी की हत्या कर देंगे।’

महिला का आरोप है पति और उसके दो साथियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

सुजानगंज थाना के प्रभारी ने बताया कि रविवार सुबह महिला ने थाने में लिखित शिकायत दी। मुकदमा दर्ज कर ली गई है और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493