पुलिस ने महिला, उसके प्रेमी समेत हत्या में शामिल रहे दो अन्य युवकों को भी गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त एक एम्बुलेंस भी बरामद कर ली गई है। गिरफ्तार हत्यारोपियों को जेल भेजा जा रहा है।
गुरुवार की सुबह कोतवाली के लखनऊ हरदोई मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया के नीचे युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया तो कुछ देर में युवक की पहचान मलिहाबाद थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी मीट व्यापारी शकील के रूप में हुई। वह चमड़ा बेचने मलिहाबाद से लखनऊ गया था, जिसके बाद वापस नहीं आया।
घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की, तभी संडीला कोतवाली इलाके में शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे मृतक के भाई ने शव की शिनाख्त की।
मृतक के भाई अकील के अनुसार, शकील की हत्या की गई है। मामले की जानकारी मिलने पर एएसपी पूर्वी बीसी दूबे सीओ सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की।
मृतक के पैरों से जूते और मोबाइल भी गायब है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। अकील ने अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
सोमवार को पुलिस लाइन में एसपी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि चमड़ा व्यापारी शकील की हत्या की तह तक जब पुलिस गई तो मोबाइल गायब होने से उसकी पत्नी पर ही शक जाहिर हुआ और पड़ताल हुई तो सारा भेद खुल गया।
व्यापारी की पत्नी सूफिया का प्रेम प्रसंग बाराबंकी निवासी रेहान से शादी के पहले से चल रहा था। व्यापारी को जब जानकारी हुई तो उसने विरोध किया और जब वह प्रेम में बाधक बनने लगा तो सूफिया ने पति को रास्ते से हटाने के लिए अपने प्रेमी संग साजिश रची।
रेहान ने अपने साथी नौशाद, फुजैल व संदीप सिंह के साथ मिलकर प्रमिका के पति की हत्या कर दी।
पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फुजैल खान फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
एसपी उमेश कुमार सिंह न बताया कि अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए सूफिया ने अपने प्रेमी को एक लाख रुपये का लालच दिया था।
रेहान फैजाबाद में एक अस्पताल में अपनी खुद की एम्बुलेंस लगाकर चलता है। हत्या के बाद उसने शव को एम्बुलेंस में रखकर सुरक्षित ठिकाने की तलाश भी की थी।
dharmpath.com dharmpath