उप्र : पदोन्नति विधेयक को लेकर राजनाथ से मिले आरक्षण समर्थक (फोटो सहित)

गृहमंत्री से उनके लखनऊ स्थित आवास पर हुई मुलाकात में आरक्षण समर्थकों ने ज्ञापन सौंपकर लंबित विधेयक लोकसभा से अविलंब पारित कराने की मांग की।

ज्ञापन लेने के बाद राजनाथ ने संघर्ष समिति संयोजकों को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लंबित पदोन्नति विधेयक को पास कराने की दिशा में कार्यवाही कर रही है।

प्रतिनिधिमंडल में समिति के संयोजक अवधेश कुमार वर्मा, आर.पी. केन, अजय कुमार, अंजनी कुमार, बनी सिंह व सुनील कनौजिया शामिल थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493