उप्र : ‘पद्मावती’ फिल्म की रिलीज को लेकर अलर्ट जारी

लखनऊ , 15 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में ‘पद्मावती’ फिल्म की रिलीज को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। इस संबंध में प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) आनंद कुमार का कहना है कि फिल्म रिलीज को लेकर पुलिस की तैयारी पुख्ता है।

फिल्म ‘पद्मावती’ की रिलीज को लेकर बुधवार को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में एक बैठक हुई। इसमें सुरक्षा को लेकर तमाम रणनीति पर विचार किया गया।

इस फिल्म की रिलीज के खिलाफ प्रदेश के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। भाजपा सांसद सतीश गौतम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493