उप्र : परचून की दुकान से 8 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, 1 गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, थाना हाथरस गेट प्रभारी कुशलपाल सिंह को गांव विसरात में एक परचून की दुकान पर अवैध तरीके से शराब की बिक्री की सूचना मिली थी। उन्होंने छापा मारकर दुकान से 8 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है।

पुलिस ने बताया कि गांव में बिक्री के लिए शराब एक आल्टो कार से लाई गई थी। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने विसरत निवासी हरीशंकर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493