उप्र : परचून दुकानदार ने फांसी लगाई

परचून दुकानदार राजेश वर्मा (40) पीजीआई के सुभानीखेड़ा इलाके में अपने परिवार के साथ रहता था। कुछ दिनों पहले राजेश की पत्नी दो बच्चों के साथ अपने मायके चित्रकूट गई थी। राजेश घर पर अकेला रहता था। शुक्रवार रात राजेश ने अपने कमरे में लगे पंखे में गमछे का फंदा बनाकर लटक गया।

शनिवार की सुबह पड़ोस में रहने वाला उसका भाई अजीत जब वहां पहुंचा तो राजेश का शव पंखे से लटकता पाया। उसने पुलिस को सूचना दी। पीजीआई पुलिस ने राजेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस घटना के संबंध में राजेश की पत्नी और पड़ोसियों से पूछताछ करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493