प्रमुख सचिव (परिवहन) कुमार अरविंद सिंह देव ने बताया कि परिवहन निगम में आवश्यकता एवं औचित्य के आधार पर 1200 मृतक आश्रितों की चालक/परिचालक पद पर नियमानुसार नियुक्ति से पूर्व यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यह पद सृजित हंै तथा वास्तविक रूप से रिक्त भी हंै।
उन्होंने बताया कि इन मृतक आश्रितों की नियुक्ति के फलस्वरूप परिवहन विभाग में संविदा पर कार्यरत कार्मिकों की इतनी ही कमी कर दी जाएगी तथा चालक/परिचालक के पदों पर मृतक आश्रित कार्मिकों की उतनी ही नियुक्ति की जाएगी, जितने पद विभाग में स्वीकृत हैं।
कुमार ने बताया कि मृतक आश्रित की होने वाली नियुक्ति में जो भी व्यय-भार आएगा, उसका संपूर्ण वहन परिवहन निगम द्वारा स्वयं किया जाएगा तथा भविष्य में इस संबंध में शासन स्तर से कोई भी वित्तीय सहायता नहीं की जाएगी।
उन्होंने बताया कि परिवहन निगम प्रदेश में बस संचालन के माध्यम से जनता को कुशल, सुविधाजनक एवं सस्ती परिवहन सेवा उपलब्ध करा रहा है।
dharmpath.com dharmpath