उप्र पर्यटन विभाग के ‘अश्लील’ पोस्टर मामले में जिम्मेदारी तय हो : भाजपा

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनोज मिश्र ने सपा सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा लगा, गए होर्डिग पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इस कृत्य की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और जिम्मेदार को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

प्रवक्ता मिश्र ने बताया कि वाजिद अली शाह की याद में मनाए गए जश्न के होर्डिग आपत्तिजनक व अश्लील थे। भाजपा एव अन्य कार्यकर्ताओं के हंगामा काटने एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा लक्ष्मीकांत वाजपेयी के पहुंचने पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया।

भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि सपा सरकार में हिंदू-देवी देवताओं का अपमान किया जा रहा है। किसी के इशारे पर ऐसा किया जा रहा है। पर्यटन दिवस पर ऐसा आपत्तिजनक पोस्टर समझ से परे है। इस सरकार में हिंदू देवी-देवताओं का अपमान आम बात है।

मिश्र ने मांग की कि इस मामले में जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। एफआईआर कर गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493