छग : नक्सली सामग्रियों का जखीरा बरामद

एसपी राजेंद्र नारायण दास ने बताया कि डीआरजी एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम ने तुलसी डोंगरी के मध्य गुफा में घुसकर की जा रही सर्चिग के दौरान नक्सलियों का बड़ा ड्रम पकड़ा है। ड्रम में भारी मात्रा में नक्सली साहित्य, साजो-सामान, जूते, बेल्ट, वर्दी का कपड़ा, बैटरी, इलेक्ट्रिक उपकरण, खाली कारतूस इत्यादि सामग्रियां बरामद की गईं।

प्रतीत होता है कि नक्सलियों द्वारा उड़ीसा के सीमावर्ती क्षेत्र में अपनी संख्या बढ़ाने व नए लोगों की भर्ती करने और उनको ट्रेनिंग देने के हिसाब से ये सामग्री रखी गई थी। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पूर्व ही चांदामेटा इलाके में पुलिस द्वारा एक बड़े सिविक एक्सन का प्रोग्राम किया गया था, जिसमें 5000 हजार लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493