उप्र : पारा 40 डिग्री के पार जाने की आशंका

लखनऊ, 18 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के हिस्सों में सोमवार सुबह तेज धूप है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिन में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की आशंका जताई है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहेगा। तापमान बढ़ने का अनुमान है। राजधानी और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को लखनऊ में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

इसके अलावा इलाहाबाद में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री, कानपुर में 24.3 डिग्री, गोरखपुर में 22 डिग्री, झांसी में 26 डिग्री और आगरा में 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493