जानकारी के मुताबिक, सुखपुरा थाना क्षेत्र के दतिवड़ निवासी सुनील सिंह (35) एवं महुई निवासी रामायण राजभर (50) बाइक से कहीं जा रहे थे। मिड्ढा महाविद्यालय के पास सामने से आ रही पिकअप की टक्कर हो गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
dharmpath.com dharmpath