उप्र : पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

पुलिस के अनुसार, खागा कोतवाली क्षेत्र के संग्रामपुर गांव निवासी राजबहादुर सिंह का पुत्र छत्रपाल गांव के ही भइयादीन के 50 वर्षीय पुत्र रामधनी के साथ बाइक से किसी काम से शहर आया था। वापस गांव जाते समय बाइक जैसे ही लोधीगंज हाईवे पर पहुंची, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने छत्रपाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं रामधनी का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने छत्रपाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493