उप्र : पिता ने पुत्री व उसके प्रेमी को कुल्हाड़ी से काटा

इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने स्वयं को कानून के हवाले कर दिया। एसपी सहित आला अफसर घटनास्थल पर पहुंचे और स्थितियों का जायजा लिया। दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बम्हौरी कुर्मिन गांव निवासी मूलचंद्र अहिरवार की पुत्री गीता का अजनर थाना क्षेत्र के बछेछर गांव निवासी सुनील से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि रविवार की रात सुनील बम्होरी आया। उस समय गीता का पिता मूलचंद खेत पर था। जब मूलचंद्र सोमवार सुबह छह बजे घर लौटा तो एक कमरे में दोनों आपत्तिजनक स्थिति में मिले। इससे आगबबूला पिता ने अपनी पुत्री व उसके प्रेमी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493