मां के लौटने पर मासूम बच्ची ने अपनी आपबीती मां को बताई। इसके बाद मां ने अपने पति की शिकायत पुलिस से की। घटना के बाद से आरोपी पिता फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
थाना चकेरी इलाके के सनिगवां में रहने वाला पिता पेशे से राजमिस्त्री है। उसकी पत्नी अपने मायके फतेहपुर गई हुई थी।
बीती 11 अप्रैल की रात राजमिस्त्री ने अपनी मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म किया। मां की शिकायत पर पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा और फरार आरोपी पिता की तलाश कर रही है।
इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी घटना के बाद से फरार है। उसके खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath