उप्र : पिता ने मासूम बच्ची को गोमती नदी में डुबोया

बेटी की हत्या के आरोपी पिता को स्थानीय लोगों ने जमकर धुना, इसके बाद पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

महानगर थाना प्रभारी पी.के. झा ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।

महानगर थानाक्षेत्र में गोमती नदी के किनारे बने खाटूश्याम मंदिर के पास मंगलवार दोपहर आस-पास के लोगों ने एक मासूम बच्ची के चीखने की आवाज सुनी। चिल्लाने की आवाज सुनकर जब लोग मौके पर गए तो एक कलयुगी पिता अपनी चार साल की मासूम बच्ची को नदी में डुबा-डुबाकर उसकी जान ले रहा था।

यह देख लोग दंग रह गए। उन्होंने बच्ची को नदी से निकाल कर आरोपी की जमकर धुनाई कर दी, जिससे उसका सिर फट गया। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मासूम की सांस थम गई।

आरोपी ने पूछताछ में नाम बिरजू साहनी बताया है। वह मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। वह दिल्ली में अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहकर मजदूरी करता था। बेटी की हत्या करने के लिए वह लखनऊ आया।

आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी पिछले दिनों बच्ची को छोड़कर किसी के साथ चली गई। अब बच्ची मां के पास जाने की जिद कर रही थी। वह उसे मां लाकर कहां से देता, इसलिए उसने बच्ची को मार डालने की ठान ली और दिल्ली से उसे लेकर लखनऊ पहुंचा।

गोमती नदी के किनारे सुरक्षित जगह देख उसने मासूम को पानी में डुबोकर मार डाला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493