बांदा, 23 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा के अतर्रा कस्बे में एक महिला ने अपने पति पर बेटी की हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमॉर्टम कराने के बाद जांच में जुटी हुई है।
पुलिस अधीक्षक के हवाले से नगर पुलिस उपाधीक्षक राघवेंद्र सिंह ने सोमवार को बताया, “रविवार को अतर्रा कस्बे के बदौसा रोड पर कुमारी प्राची (17) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया। उसके बाबा अतरवीर सिंह का कहना है कि उसने आत्महत्या की है। जबकि मृत किशोरी की मां ने अपने शराबी पति पर बेटी की हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है।”
सिंह ने बताया, “शव पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है और मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल, पिता की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।”
dharmpath.com dharmpath