उप्र : पिता व छोटे बेटे ने मिलकर बड़े बेटे की जान ली

पुलिस के अनुसार, सैदपुर भुरूही गांव निवासी कमलेश सिंह का बड़ा बेटा धीरेंद्र सिंह अपने परिवार से अलग गांव के किनारे एक मकान मंे रहता था। धीरेंद्र अपने पिता से मकान बनवाने के लिए पैसा मांगने गया था। इसी बीच पिता व बड़े बेटे में विवाद हो गया। पिता कमलेश व छोटे बेटे जितेंद्र सिंह ने मिलकर बड़े बेटे पर ताबड़तोड़ लाठियां चला दीं। चीख-पुकार सुनकर लोग जब तक पहुंचते, धीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो चुका था। अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई।

घटना की खबर पाते ही धीरेंद्र की पत्नी सुमेरकली बिलखते हुए मौके पर पहुंची। घटना को अंजाम देने वाले पिता व छोटा बेटा तब तक फरार हो चुके थे।

ग्रामीणांे के अनुसार, धीरेंद्र चार वर्ष पूर्व परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ दूसरी बिरादरी की लड़की से मंदिर में शादी कर ली थी। तभी से परिवार के अन्य सदस्य धीरेंद्र से नाराज रहते थे।

पुलिस प्रभारी शरीफ खान ने इस सनसनीखेज हत्याकांड के स्थल का मुआयना किया। खबर पाते ही क्षेत्राधिकारी (पुलिस) रमेश कटियार गांव पहुंचकर प्रत्येक बिंदु की गंभीरता से जांच-पड़ताल की। पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और हत्या के आरोपियों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, मृतक की पत्नी की ओर से तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493