उप्र : पीलीभीत में लाउडस्पीकर के मुद्दे पर सांप्रदायिक हिंसा

पीलीभीत, 6 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले के रोहानिया गांव में भीड़ द्वारा एक मंदिर में तोड़-फोड़ करने और मंदिर की मूर्तियों को उठाकर बाहर फेंक देने के बाद से क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव व्याप्त हो गया है।

बुधवार शाम को हुई इस घटना के बाद भीड़ ने मंदिर के लाउड स्पीकर भी तोड़ दिए।

पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, मंदिर गांव के बाहर स्थित है, जहां प्रत्येक शाम श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पूजा करने आती है और लाउड स्पीकरों पर धार्मिक गीत बजते रहते हैं।

गांव में हिंदू और मुस्लिम- दोनों समुदाय रहते हैं।

बुधवार शाम भीड़ ने मंदिर जाकर ईद के उत्सव के कारण लाउड स्पीकर बंद करने को कहा।

मंदिर में मौजूद लोगों ने यह कहकर उनका विरोध किया कि नमाज तो गांव में पढ़ी जा रही है।

आक्रोशित भीड़ ने इसके बाद लाउड स्पीकर के तार काट दिए और यहां तक कि मूर्तियों को भी उनके स्थान से हटाकर दूर फेंक दिया। मंदिर के पुजारी ने जब इसका विरोध किया तो भीड़ ने उन्हें भी पीट दिया।

पुलिस को बुलाया गया और मूर्तियों को मंदिर में दोबारा स्थापित किया गया। इस घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है तथा अतिरिक्त बल को तैनात कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493