पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से केसरपुर निवासी पुजारी रामदास वर्षो से बिथरी चैनपुर के गांव सैदूपुर कुर्मियान स्थित शिव मंदिर में बतौर महंत मंदिर की देख-रेख कर रहे थे। रविवार देर रात किसी ने मंदिर में उनके ही जनेऊ से गला कस कर हत्या कर दी। सोमवार सुबह जलाभिषेक करने मंदिर पहुंचे ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के गले पर जनेऊ से गला घांेटने का निशान था। ग्रामीणों ने शक जताया कि महंत की हत्या मंदिर के नाम पर दर्ज सात बीघा जमीन पर कब्जे को लेकर की गई है।
सिटी एसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
dharmpath.com dharmpath