उप्र : पुराने लखनऊ में धारा 144 लागू

लखनऊ, 29 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पुराने इलाकों में मार्च महीने में आगामी त्योहारों को देखते हुए जिला प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है।

अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर पश्चिमी) जयशंकर दुबे ने कहा, “पता चला है कि राजधानी क्षेत्र में विभिन्न राजनीतिक दलों व अन्य व्यक्तियों द्वारा प्रदर्शन करने की संभावना है। इससे शांति-व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।”

उन्होंने कहा, “महाशिवरात्रि, होली, गुड-फ्राइडे, शीतलाष्टमी, चेटीचंड जैसे त्योहारों पर भी आसामाजिक तत्वों द्वारा व्यवस्था भंग की जा सकती है, जिससे कटुता बढ़ने व शांति भंग की आशंका है। इसी वजह से पश्चिमी क्षेत्र में धारा 144 लागू की गई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493