उप्र : पुलिस ने अवैध तमंचा फैक्ट्री पकड़ी

पुलिस को अपने मुखबिरी के जरिए पाई के जंगल में काफी लंबे अरसे से चल रही अवैध तमंचा फैक्ट्री के बारे में जानकारी मिली। स्थानीय पुलिस प्रभारी सुरेश चंद्र तिवारी व एसआई जशवीर सिंह ने अपने हमराहियों के साथ घेराबंदी कर दबिश दी।

दबिश पड़ते ही अवैध धंधे में लिप्त लोग भागने लगे, मगर पुलिस ने तीन लोगों को दबोच लिया। पकड़े गए लोगों में कासिम, रामबाबू व बाबू हैं। मौके से एक बना हुआ तमंचा, दो अधबने तमंचे व दो कारतूस एवं तमंचा बनाने में प्रयुक्त सामान बरामद हुआ। पकड़े गए लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493