उप्र पुलिस ने आतंकवाद का डटकर सामना किया : सुलखान सिंह

लखनऊ, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुलखान सिंह ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें उप्र पुलिस का मुखिया बनने पर गर्व है। उन्होंने हर चुनौती और आतंकवाद का डटकर सामना किया है।

लखनऊ, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुलखान सिंह ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें उप्र पुलिस का मुखिया बनने पर गर्व है। उन्होंने हर चुनौती और आतंकवाद का डटकर सामना किया है।

डीजीपी सुलखान सिंह 30 सितंबर को सेवानिवृत हो रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित अपने विदाई परेड का निरीक्षण किया।

शुक्रवार को आयोजित अपने विदाई समारोह में डीजीपी सुलखान सिंह ने कहा कि यूपी पुलिस उत्कृष्ट पुलिसबल है। उन्होंने इस उत्कृष्ट परेड के लिए सभी पुलिस अधिकारियों को बधाई दी।

उन्होंने कहा, “यूपी पुलिस ने हर चुनौती का सामना किया है। 1990 से 1993 के बीच आतंकवाद का समय था। उस समय यूपी पुलिस ने आतंकवाद का भी डटकर मुकाबला किया। मुझे ऐसे बल का मुखिया बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। कोई भी अधिकारी तभी कामयाब हो सकता है जब उसके अधीनस्थ अधिकारी उसका साथ दें।”

उन्होंने कहा कि 33 साल की सेवा में आप सबका बहुत सहयोग मिला। अपने विभाग में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने वर्दी से लेकर हमारी छवि बनाने में बड़ा सहयोग दिया।

गौरतलब है कि सुलखान सिंह के सेवा विस्तार के लिए उप्र सरकार दो दिन पहले केंद्र सरकार को सिफारिश भेज चुकी है। यह पत्र प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंच गया है। गुरुवार की शाम तक इस पर निर्णय नहीं हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493