नोएडा, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। नोएडा व हरिणाया के गुरुग्राम पुलिस ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता की हत्या कर चुके एक अपराधी को मार गिराया। इस अपराधी के सिर पर दो लाख का इनाम था।
पुलिस ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला बलराज भाटी सेक्टर 50 में हुई मुठभेड़ में मारा गया। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में एक नागरिक घायल हो गया।
भाटी भाजपा नेता विनोद पंडित की हत्या मामले में वांछित था।
dharmpath.com dharmpath