दनकौर के थानाध्यक्ष फरमूद अली ने बताया, “पुलिस टीम बुधवार सुबह वाहन चेकिंग कर रही थी। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि चचूला गांव के पास कार सवार कुछ बदमाश आने वाले हैं। पुलिस ने चेकिंग बढ़ा दी और कुछ देर में आई संदिग्ध कार को जांच के लिए रोका। लेकिन, कार सवार बदमाशों ने पुलिस दल पर फायरिंग कर दी।”
अली ने बताया, “इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए तीन बदमाशों सोनू, रविंद्र और कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से एक देशी तमंचा, कारतूस और दो चाकू बरामद हुए हैं।”
थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के दौरान तीनों ने लूटपाट और चोरी की कई घटनाओं में संलिप्तता होने की बात स्वीकार की है। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
dharmpath.com dharmpath