उप्र : पुलिस लाइन के अंदर बैग में विस्फोट

इंस्पेक्टर (महानगर) संजयनाथ तिवारी ने बताया कि शनिवार की देर रात अस्तबल के पास झाड़ियों में अचानक विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज सुनते ही वहां रहने वाले लोगों में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर महानगर पुलिस और पुलिस लाइन के अधिकारी पहुंचे। छानबीन के दौरान झाड़ियों में पुलिस को एक बैग पड़ा मिला, जिसमें दो तमंचे, कुछ कारतूस और एक जिंदा बम रखा था।

पुलिस ने देसी बम को तुरंत निष्क्रिय किया। छानबीन के बाद पुलिस ने बैग को अपने कब्जे में ले लिया।

रविवार की सुबह डीआईजी (रेंज) आर.के. चतुर्वेदी पुलिस लाइन पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने महानगर पुलिस को इस मामले की गंभीरता से जांच करने का आदेश दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493